फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई

कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई

Tue, 11 Dec 2018 10:57 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई
पिथौरागढ़। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि जिस तरह से पांच राज्यों में भाजपा का सफाया हुआ है, यही हश्र भाजपा का आगामी लोकसभा चुनावों में भी होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणामों से भाजपा की हकीकत सामने आ गई है। प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कई जनविरोधी नीतियां लागू की। इन नीतियों से खिन्न जनता ने जनादेश दे दिया है।
विज्ञापन


इस दौरान युकां अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, श्याम सिंह, मदन भट्ट, बहादुर सामंत, सुधीर कार्की, भैरव गिरी, रजत विश्वकर्मा, सहवाज, योगेश नगरकोटी, कमलेश कसनियाल, भुवन पांडेय, नगेंद्र महर, निर्मल लोहिया, निर्मल सौन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में मोदी और शाह की व्यक्तिगत हार : खाती
पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने तीन राज्यों की शानदार जीत को भाजपा की केंद्र सरकार की नाकामियों का प्रतिफल बताया। कहा कि यह व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की हार है। कहा कि 100 दिन में महंगाई कम करने, प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख काला धन डालने समेत कई झूठे वादे जनता से किए गए। किसानों का कर्ज माफ करने की झूठी घोेषणाएं की गई। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने कहा कि देश की जनता भाजपा से आजिज आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed