{"_id":"5b901404867a557e8327b52e","slug":"141536168964-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए लौटना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए लौटना पड़ा
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। महिला चिकित्सालय में हर बुधवार को महिला मरीजों, गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। रेडियोलॉजिस्ट के नहीं आने से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए आई महिलाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। महिला अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने से प्राइवेट चिकित्सक खूब चांदी काट रहे हैं।
महिला चिकित्सालय में प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। यहां चंपावत जिले के लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में सीमांत जिले के साथ ही नेपाल एवं सीमावर्ती जिलों से धन और समय बर्बाद कर तीमारदार अपने मरीजों को दिखाने आते हैं। ऐसे में यहां रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से उन्हें काफी दिक्कत होती है।
बताया गया है कि रेडियोलॉजिस्ट जरूरी कार्य से बाहर गए हैं। इसके चलते वह बुधवार को यहां नहीं आ पाए। काउंसलर हेमा बिष्ट ने बताया कि बुधवार सुबह से करीब 50 महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए पहुुंची। दूरदराज के क्षेत्रों से अल्ट्रासाउंड के लिए फोन पर पूछने वाली आशाओं को चिकित्सक के यहां नहीं होने की जानकारी मंगलवार को ही दे दी गई थी। इसके चलते दूरदराज के मरीज नहीं आए।
विज्ञापन
स्थानीय मरीजों से अगले हफ्ते आने का अनुरोध किया गया है। बहरहाल, महिला अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने का खामियाजा गरीब तबके की महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है।