{"_id":"5b5371744f1c1b3d748b65f5","slug":"141532195188-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसिस्ट के समर्थन में महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसिस्ट के समर्थन में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झूलाघाट में कार्यरत फार्मेसिस्ट पर बाजार से दवाई खरीदने का आरोप से झूलाघाट के लोग गुस्से में है। यहां की महिलाओं ने शनिवार को अस्पताल पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन के समर्थन में प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को अस्पताल के फार्मेसिस्ट पर बाजार से दवाई खरीदने का आरोप लगने के बाद यहां के कुछ युवकों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद फार्मेसिस्ट के समर्थन में व्यापार संघ एवं कानड़ी गांव के लोगों ने डीएम और सीएमओ को पत्र लिखकर विरोध किया। शनिवार को फार्मेसिस्ट के समर्थन में महिलाएं जानकी कापड़ी के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची और प्रदर्शन किया। कहा कि अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। कर्मचारी रात में भी लोगों के घरों में जाकर इलाज कर रहे हैं।
आरोप लगाया कि अस्पताल में सभी दवाइयां मिलने से कुछ लोगों का व्यापार कम हो गया है। इसी के चलते वे संगठन की आड़ में प्रदर्शन करवा रहे हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अस्पताल कर्मचारियों का इस तरह उत्पीड़न किया गया तो मात्र शक्ति उग्र आंदोलन को बाध्य होंगी। प्रदर्शन करने वालों में आसमा, कविता भट्ट, शकुंतला भट्ट, नीला देवी, बसंती भट्ट, कृृष्णा देवी, रेखा भट्ट, मंजू चंद, हरिप्रिया भट्ट, मीना भट्ट, रेवती भट्ट, भावना डिक्टिया, माया देवी, हीरा देवी, पुष्पा देवी, आशा चंद, रश्मि चंद, पुष्पा शर्मा, संजना पंगरिया आदि थे।