{"_id":"5aef39f74f1c1b05418b872e","slug":"141525627383-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित वाटर एटीएम में आई खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित वाटर एटीएम में आई खराबी
Updated Sun, 06 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। रोडवेज परिसर में लगाया गया नवनिर्मित वाटर एटीएम खराब हो गया। इसके बाद जल संस्थान ने एटीएम बंद कर दिया। इससे पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। मशीन सुधारने के लिए कंपनी की तकनीकी टीम को बुलाया गया है।
प्रशासन ने रोडवेज परिसर में पेयजल समस्या को देखते हुए 3.44 लाख रुपये की लागत से वाटर एटीएम लगाया। शनिवार को जल संस्थान ने एटीएम का ट्रायल लिया। इसके बाद पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई। रविवार को वाटर एटीएम मेें तकनीकी खराबी आ गई। इस बीच कई यात्रियों के एटीएम में पांच रुपये के सिक्के फंस गए। मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालने के बाद महज तीन सौ एमएल पानी निकला, जबकि पांच रुपये में एक लीटर पानी मिलना था।
दरअसल सिक्कों को डिटेक्ट करने वाले उपकरण में खराबी के कारण एटीएम ने एक गिलास से ज्यादा पानी नहीं दिया। इससे कई यात्रियों को चपत लगी। मशीन में गड़बड़ी की शिकायत के बाद जल संस्थान के अभियंता ने निरीक्षण किया। इसके बाद एटीएम बंद कर दिया गया। ईई विशाल कुमार ने बताया कि एटीएम की कंपनी के इंजीनियर को बुलाया गया है। एक-दो दिन में समस्या दूर होने के बाद आपूर्ति बहाल हो जाएगी।