फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   लोनिवि की लापरवाही से हुई आईटीबीपी बस दुर्घटना

लोनिवि की लापरवाही से हुई आईटीबीपी बस दुर्घटना

Fri, 04 May 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि की लापरवाही से हुई आईटीबीपी बस दुर्घटना
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के गिरगांव-बनिक मार्ग पर आईटीबीपी की बस दुर्घटना सड़क की कार्यदायी संस्था लोनिवि की लापरवाही के कारण हुई थी। लोनिवि ने संवेदनशील सड़क पर बने खतरे को नजरअंदाज किया और क्रश बैरियर नहीं लगाए। सड़क किनारे क्रश बैरियर होते तो दुर्घटना से बचा जा सकता था। डीएम ने लोनिवि को दुर्घटना की जिम्मेदार मानते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को आपदा समीक्षा बैठक के दौरान डीएम सी रविशंकर ने सड़क की कार्यदायी एजेंसी को दुर्घटना का जिम्मेदार माना। समीक्षा के बाद पता चला कि विभाग के पास सड़कों पर क्रश बैरियर लगाने के लिए बजट था। इसके बावजूद संवेदनशील स्थलों पर क्रश बैरियर नहीं लगाए गए। विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा आईटीबीपी की बस दुर्घटना के रूप में उठाना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार सुबह मुनस्यारी के गिरगांव-बनिक मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। इसमें आईटीबीपी के दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो जवान घायल हुए। दुर्घटनास्थल पर सड़क काफी संकरी है। डीएम का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या सड़क की कार्यदायी एजेंसी दुर्घटना की जिम्मेदार है। थल-मुुनस्यारी मार्ग पर पर्याप्त बजट होने के बावजूद सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए। संबंधित अधिकारी पर उत्तरदायित्व तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed