{"_id":"5aec95254f1c1b05418b8150","slug":"141525454117-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौरासी में शराब की दुकान खोलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौरासी में शराब की दुकान खोलने का विरोध
Updated Fri, 04 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जौरासी में शराब की दुकान खोलने का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जौरासी से शराब की दुकान को नहीं हटाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
जौरासी कब्जे में पहली बार शराब की दुकान खोली गई है। इससे महिलाओं में रोष है। नाराज महिलाओं ने जौरासी में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला बोरा के नेतृत्व में शराब की दुकान के सामने प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने कहा कि सरकार गांवों में राशन, मिट्टी का तेल नहीं दे पा रही है। युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, लेकिन शराब की दुकान खोलने में तत्परता दिखाई जा रही है। प्रदर्शन में नीमा बोरा, भागीरथी बोरा, रेखा बोरा, गंगा बोरा, द्रोपदी बोरा, रुकमा बोरा आदि मौजूद थे।