{"_id":"5ae357b44f1c1b3a0b8b6e01","slug":"141524848564-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय नहीं मिलने पर टावरों का संचालन बंद करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय नहीं मिलने पर टावरों का संचालन बंद करेंगे
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बीएसएनएल एक्सचेंज और बीएसएनएल के विभिन्न टावरों में तैनात ठेका कर्मचारियों को पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। कर्मियों ने मानदेय नहीं मिलने पर टावरों का संचालन बंद करने की चेतावनी दी है। जिले में 44 ठेका कर्मचारी कार्यरत हैं।
बीएसएनएल के ठेका कर्मचारियों की यहां हुई बैठक में कहा गया कि उन्हें दिसंबर से मानदेय नहीं मिला है। इस कारण उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। कहा कि यह मामला कई बार अधिकारियों के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बीएसएनएल ठेका कर्मचारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि एक्सचेंज में तैनात कर्मी को 8000 और टावरों में तैनात कर्मियों को मात्र 3000 रुपये मानदेय दिया जाता है। वह भी पांच महीने से नहीं मिल रहा है।
चेतावनी दी कि 30 अप्रैल तक मानदेय नहीं मिलने पर सभी टावर बंद कर बीएसएनएल के अल्मोड़ा स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में एक मई से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। आंदोलन में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत के ठेका श्रमिक भी शिरकत करेंगे। बैठक में प्रताप सिंह पंवार, शेर सिंह कोरंगा, गोविंद राम, नरेश सिंह, नरेंद्र जिमिवाल, हेमराज, कृष्णानंद, ईश्वर कोश्यारी, भरत कुमार आदि मौजूद थे।