{"_id":"5a3e92224f1c1b193e8ba780","slug":"141514050082-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म दिन पर चौधरी चरण सिंह को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म दिन पर चौधरी चरण सिंह को याद किया
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर शनिवार को कच्चाहारी कुटी में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चरण सिंह किसानों के एकछत्र नेता थे। एक किसान के घर पर पैदा हुए चरण सिंह ईमानदार और गांधीवादी नेता थे। डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने कहा कि कृषि प्रधान इस देश में किसी को भी किसान का दर्द सुनने की फुर्सत नहीं है, जो दुखद है।
सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने कहा कि किसान की जमीन औद्योगीकरण, सड़क चौड़ीकरण, विशाल आवासीय योजनाओं के लिए अधिग्रहीत की जा रही है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो खेती के लिए जमीन नहीं बचेगी। हीराबल्लभ पांडे ने कहा कि खुशहाल किसान ही राष्ट्र की प्रगति का सूचक होता है।
गंगा दत्त जोशी ने कहा कि चौधरी जी ने हमेशा पर्वतीय जिलों को महत्व दिया था। कार्यक्रम में आशा मोहन, गोपाल दत्त सती, तनुजा उप्रेती, नीरज धामी, नम्रता जोशी, हर्षिता, मोनिका, ज्योति थापा आदि मौजूद थे। लोगों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।