फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   14 hectares of forest area could become a hurdle for the 11 km long bypass.

Pithoragarh News: 11 किमी लंबे बाईपास के लिए 14 हेक्टेयर वन क्षेत्र बन सकता है रोड़ा

Sat, 22 Nov 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 22 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
14 hectares of forest area could become a hurdle for the 11 km long bypass.
पिथौरागढ़। आखिरकार तीन बार हुई जनसुनवाई के बाद टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर प्रस्तावित 11 किलोमीटर लंबे बाईपास को प्रभावित क्षेत्र के लोगों की हरी झंडी मिल गई है। अब इस बाईपास के निर्माण के लिए वन क्षेत्र रोड़ा बस सकता है। एनएच के अधिकारियों के मुताबिक, बाईपास के निर्माण क्षेत्र में 14 हेक्टेयर वन क्षेत्र आ रहा है। ऐसे में इसके निर्माण के लिए वन विभाग की स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन

दरअसल, पिथौरागढ़ नगर में बढ़ती आबादी और दबाव को देखते हुए एनएच ने टनकपुर-तवाघाट एनएच पर ऐंचोली से सल्मोड़ा तक 11 किलोमीटर लंबी बाईपास के निर्माण का फैसला लिया है। काफी समय पहले इसे स्वीकृति भी मिल चुकी है। सर्वे के बाद तीन बार जनसुनवाई हुई तो इसमें आपत्तियां दर्ज होने से एनएच को अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को चौथी बार हुई जनसुनवाई में लोगों ने बाईपास निर्माण के लिए सहमति दी। अब एनएच को बाईपास निर्माण के लिए वन विभाग की स्वीकृति लेनी होगी। बाईपास निर्माण क्षेत्र में 14 हेक्टेयर वन क्षेत्र आ रहा है। ऐसे में साफ है कि वन विभाग की हरी झंडी के बाद भी बाईपास का निर्माण संभव हो सकेगा। अब बाईपास निर्माण की के लिए वन विभाग के पाले में गेंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास बनने से आसपास के गांव होंगे विकसित
ऐंचोली से कुजौली, टकाड़ी, पुनेड़ी, घुनसेरागांव सहित अन्य गांवों के बीच बाईपास का निर्माण होना है। बाईपास बनने से इन गांवों के विकास को भी रफ्तार मिलेगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इन गांवों की बड़ी आबादी को भी बाईपास का सीधा लाभ मिलेगा। नगर में वाहनों का दबाव कम होने से आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
बाईपास में चार सुरंगों का होगा निर्माण
एनएच के मुताबिक, ऐंचोली से सल्मोड़ा तक 11 किलोमीटर लंबे बाईपास में चार सुरंगों का निर्माण होना है। ऐंचोली से टकाड़ी तक 909 मीटर, चंडाक और पुनेड़ी के बीच 949 और 695 मीटर लंबी सुरंग बनेंगी। वहीं तड़ीगांव से घुनसेरा गांव के बीच 448 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण होगा। बाईपास की जद में कई हेक्टेयर नाप भूमि और भवन आएंगे, जिनका जल्द ही चिह्नीकरण किया जाएगा।

कोट
टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर ऐंचोली से सल्मोड़ा तक प्रस्तावित बाईपास के निर्माण के लिए लोगों की सहमति मिल गई है। इसकी जद में कुछ वन क्षेत्र आ रहा है। वन विभाग से भी स्वीकृति ली जाएगी। यह बाईपास बहुउपयोगी साबित होगा। - यशपाल आर्या, एई, एनएच, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed