फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   11 वर्षीय हार्दिक ने लिखा अंग्रेजी में दूसरा उपन्यास

11 वर्षीय हार्दिक ने लिखा अंग्रेजी में दूसरा उपन्यास

Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
11 वर्षीय हार्दिक ने लिखा अंग्रेजी में दूसरा उपन्यास
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी हुड़ेती गांव के 11 वर्षीय हार्दिक उप्रेती ने अंग्रेजी में दूसरा उपन्यास लिखकर सबको हैरत में डाल दिया। हार्दिक का यह दूसरा उपन्यास है, जिसे इसी वर्ष मार्च में ब्लू रोज पब्लिकेशन नई दिल्ली ने प्रकाशित किया है। जैन गेरैट द जर्नी बिगिन्स शीर्षक से छपे इस उपन्यास में सात अध्याय और 86 पृष्ठ हैं। हार्दिक ने यह उपन्यास अपने दादा भुवन चंद्र उप्रेती और दादी जानकी उप्रेती को समर्पित किया है।
विज्ञापन


हार्दिक वर्तमान में बीजीएस इंटरनेशनल स्कूल द्वारिका दिल्ली में कक्षा सात में अध्ययनरत हैं। हार्दिक अपने पिता लोकेश उप्रेती, माता रश्मि उप्रेती और बड़ी बहन के साथ दिल्ली में रहते हैं। हार्दिक ने महज आठ वर्ष की उम्र में कहानियां/लघुकथा लिखकर साहित्य जगत में पहचान बनाई। खेलने से अधिक वह कहानियां लिखते रहते हैं। अब तक वह 12 से अधिक लघुकथा लिख चुके हैं।
विज्ञापन


विगत वर्ष उन्होंने अपना पहला उपन्यास अंग्रेजी भाषा में ए क्रिसमस मिरेकल लिखा था। जिससे उनको काफी लोकप्रियता मिली। किताबें पढ़कर ही उन्हें उपन्यास लिखने की प्रेरणा मिली। लेखन के अलावा हार्दिक को फुटबाल, रेसलिंग में विशेष रुचि हैं। किताब पढ़ना, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग उनके दिनचर्या में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन लांच हुई किताब
हार्दिक द्वारा लिखा गया दूसरा उपन्यास जैन गेरैट द जर्नी बिगिन्स ऑनलाइन लांच किया गया है। उनकी यह बुक ऑनलाइन कंपनी अमेजन, फ्लिपकार्ट, शॉपक्लूज में उपलब्ध है।


गरीबों की मदद करना हार्दिक का मकसद
हार्दिक का मकसद गरीबों की सेवा एवं मदद करना है। इससे उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। हार्दिक का कहना है कि वह भविष्य में एक चैरिटी खोलेंगे। जिसके माध्यम से गरीब, जरूरतमंदों की मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed