फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेशनल में निवेदिता ने स्वर्ण, मोनिका ने रजत जीता

नेशनल में निवेदिता ने स्वर्ण, मोनिका ने रजत जीता

Tue, 11 Sep 2018 10:50 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
नेशनल में निवेदिता ने स्वर्ण, मोनिका ने रजत जीता
पिथौरागढ़। महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले की दो होनहार बॉक्सरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि 2 से 7 सितंबर तक नागपुर (महाराष्ट्र) में हुई सब जूनियर बालिका वर्ग की राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स हॉस्टल पिथौरागढ़ की प्रशिक्षणार्थी निवेदिता कार्की ने स्वर्ण पदक जीता। 46-48 किलो भार वर्ग में निवेदिता की खिताबी भिड़ंत मणिपुर की ग्रीविया देवी से हुई। निवेदिता कार्की ने 5-0 से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। निवेदिता कनालीछीना की रहने वाली हैं। स्पोर्ट्स हॉस्टल की अन्य प्रशिक्षणार्थी मोनिका मेहता का मुकाबला 42-44 किलो भार वर्ग के फाइनल में हरियाणा की तमन्ना से हुआ और रजत पदक जीतने में सफल हुई। मोनिका मेहता विण ब्लॉक के बेड़ा गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों के पिथौरागढ़ पहुंचने पर खेल स्टेडियम में अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने दोनों मुक्केबाजों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान राष्ट्रीय यूथ बालिका बॉक्सिंग टीम के मुख्य कोच भास्कर चंद्र भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, जिला बॉक्सिग संघ के कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, प्रकाश जंग थापा, कोच सुनीता मेहता रावत, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कैप्टन देवी चंद, सूबेदार प्रेम टम्टा, जनार्दन सिंह वल्दिया आदि थे। संचालन जुगल किशोर पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed