{"_id":"5b8ec840867a5548542ea2c9","slug":"131536084032-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेक्षा से नाराज संघर्ष समिति ने जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेक्षा से नाराज संघर्ष समिति ने जुलूस निकाला
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर बेड़ीनाग चौड़मन्या संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन 29वें दिन भी जारी रहा। उपेक्षा से नाराज संघर्ष समिति के लोगों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डेढ़ घंटे तक नगर का यातायात प्रभावित रहा।
चौमाचौड़, पाताल भुवनेश्वर की स्वीकृत तीन सड़कों का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश गहराता जा रहा है। मंगलवार को अनशनकारियों ने तहसील परिसर से एसबीआई चौराहे तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि 29 दिन बाद भी शासन-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों की सुध लेने के लिए शासन-प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा नहीं पहुंचा।
इधर, क्रमिक अनशन पर दिनेश रावल बैठे। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान प्रधान हेमा देवी, आनंदी देवी, राजेंद्र प्रसाद, राधे राम, तनूजा बिष्ट, मोहनी देवी, पाना देवी, गोविंदी देवी, सीमा देवी, तुलसी, शांति देवी, राधिका देवी, गंगा सिंह, जीवन सिंह, लक्ष्मण सिंह, हेमा नेवलिया आदि थे।