{"_id":"5b7d9ae842c7924667530b8b","slug":"131534958312-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूतावास के जरिए नेपाल पुलिस को ट्रांसफर होगा हत्या का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूतावास के जरिए नेपाल पुलिस को ट्रांसफर होगा हत्या का मामला
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। महाकाली नदी मेें मिले महिला के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। मायके वालों की तहरीर पर नेपाल निवासी मृतका के पति के खिलाफ बलुवाकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नेपाल पुलिस से फोन पर वार्ता की। घटना स्थल नेपाल होने के चलते अब यह मामला दूतावास के जरिए नेपाल पुलिस को भेजा जाएगा।
20 अगस्त को सोमवार को बलुवाकोट के नगतड़ नामक स्थान पर काली नदी में एक महिला का शव मिला था। छानबीन में महिला की शिनाख्त कोमल बुदियाल पत्नी कवींद्र बुदियाल के रूप में हुई। धारचूला तहसील के सिमखोला गांव निवासी कोमल का विवाह लगभग ढाई माह पूर्व नेपाल निवासी कवींद्र से हुआ था। मृतका के परिजनों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसडीएम को तहरीर सौंपी थी।
मंगलवार को सोशल मीडिया में दुराचार कर नदी में शव फेेंकने की अफवाह भी फैली। इस घटनाक्रम के बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू बलुवाकोट पहुंचे। उन्होंने इस मामले में स्थानीय थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने नेपाल पुलिस के अधिकारियों से भी फोन पर वार्ता की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मृतका के साथ दुराचार की बात पूरी तरह से अफवाह थी। उन्होंने सोशल मीडिया में दुराचार की अफवाह फैलाने वालों को भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में संदेश फारवर्ड करने से पहले पुष्टि करनी चाहिए। बलुवाकोट के थानाध्यक्ष हेमचंद्र ने बताया कि दो देशों का मामला होने के कारण इसे दूतावास के माध्यम से नेपाल को स्थानांतरित किया जाएगा।