फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चंपावत से आएंगे रेडियोलॉजिस्ट

चंपावत से आएंगे रेडियोलॉजिस्ट

Mon, 09 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
चंपावत से आएंगे रेडियोलॉजिस्ट

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए विभाग ने चंपावत से रेडियोलॉजिस्ट भेजने का फैसला किया है। जो सप्ताह में एक दिन जिला अस्पताल में बैठेंगे।

बता दें कि जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गुंजियाल के मेडिकल लीव पर होने से अल्ट्रासाउंड का काम ठप पड़ा है। जिससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को मजबूरी में निजी अस्पताल और सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। निजी सेंटरों की ज्यादा फीस से मरीजों की जेब भी ढीली हो रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ एचएस खड़ायत ने बताया कि मरीजों की परेशानी को देखते हुए चंपावत से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया को बुलाया जा रहा है। डॉ. रखोलिया सप्ताह में एक दिन बुधवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करेंगे। पीएमएस ने बताया कि विभाग से कम से कम दो दिन की सेवा देने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक दिन में कैसे होंगे 560 परीक्षण
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 80 अल्ट्रासाउंड होते हैं। इस हिसाब से सप्ताह में 560 अल्ट्रासाउंड होते हैं। चंपावत से बुलाए जा रहे रेडियोलॉजिस्ट यहां सप्ताह में एक दिन बैठेंगे। ऐसे मेें अस्पताल पर अल्ट्रासाउंड का भार बढ़ जाएगा। रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह भर का काम एक दिन में कैसे कर पाएंगे, यह एक अहम सवाल बना है। जानकारों का कहना है कि एक दिन में बमुश्किल 80 से 100 तक ही अल्ट्रासाउंड हो सकते हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में मरीज अल्ट्रासाउंड से वंचित रह जाएंगे। पीएमएस का कहना है कि मरीज की हालात को देखते हुए अल्ट्रासाउंड को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed