{"_id":"5a130dfb4f1c1baf678bccfb","slug":"131511198203-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजिरकांडा पेयजल योजना छह माह से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजिरकांडा पेयजल योजना छह माह से ठप
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विकासखंड मूनाकोट के अंतर्गत माजिरकांडा गांव को जोड़ने वाली पेयजल योजना छह माह से ठप पड़ी है। इससे गांव में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। यह मामला पिछले दिनों क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठाया गया। ग्रामीणों के अनुसार छह माह पहले भारी बारिश के दौरान यह योजना ध्वस्त हो गई थी, लेकिन अब तक योजना की मरम्मत नहीं हो पाई है।
इसके अलावा सातशिलिंग-सल्मोड़ा पेयजल योजना में नियमित पेयजल सप्लाई न होने से भी लोग नाराज है। गलात पेयजल योजना में एक अतिरिक्त टंकी बनाने और खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत की मांग भी लोगों ने उठाई है। अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों से बंद पड़ी योजनाओं की शीघ्र मरम्मत करने और जिन योजनाओं में पानी चलने में दिक्कत आ रही है, उसे शीघ्र दूर करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जनवरी तक सभी योजनाओं को दुरुस्त कर दिया जाएगा।