{"_id":"59d7bf6b4f1c1b60678b46d0","slug":"131507311467-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबी कृषि महोत्सव शुरू, रथ न्याय पंचायतों को रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबी कृषि महोत्सव शुरू, रथ न्याय पंचायतों को रवाना
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। रबी कृषि महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया है। 15 अक्तूबर तक चलने वाले महोत्सव के दौरान कृषि रथ सभी 64 न्याय पंचायतों तक पहुंचेंगे और किसानों को उन्नत कृषि की जानकारी दी जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिलाधिकारी सी रविशंकर, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, विधायक प्रतिनिधि केएस वल्दिया, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इससे पहले विकास भवन में हुई गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मकसद कृषि की पैदावार बढ़ाना और किसानों को घर के पास ही उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराना है। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने कहा कि आठ विकासखंडों के लिए आठ कृषि रथ बनाए गए हैं।
हर विकासखंड के लिए जिला स्तर का एक-एक अधिकारी प्रभारी बनाया गया है। यह रथ सभी न्याय पंचायतों में जाएंगे। किसानों को कृषि, बागवानी, पशुपालन, मुर्गी पालन जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि अपनी फसल का बीमा कराएं और फसल को नुकसान होने की स्थिति में उसका लाभ उठाएं। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।