{"_id":"59c2a3b04f1c1bdd148b4852","slug":"131505928112-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के डीआईजी ने किया अग्रिम चौकियों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी के डीआईजी ने किया अग्रिम चौकियों का निरीक्षण
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के उप महानिरीक्षक एपीएस निंबाडिया ने जोहार घाटी की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण कर जवानों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल की। कहा कि सीमा पर तैनात जवानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
आईटीबीपी के बरेली सेक्टर के डीआईजी निंबाडिया ने 14वीं वाहिनी के अंतर्गत आने वाली जोहार घाटी स्थित सभी अग्रिम चौकियों का निरीक्षण किया। चार दिनों के प्रवास पर डीआईजी ने लीलम से मिलम तक की सभी चौकियों को देखा। शीतकाल में जवानों को दी जाने वाली सारी सुविधाओं की जानकारी ली। सर्दियों के मौसम में जवानों के लिए राशन आदि सामग्री पहले ही पहुंचा दी जाती है।
डीआईजी ने 14वीं वाहिनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय पर सारी सामग्री को अग्रिम चौकियों तक पहुंचा दिया जाए, ताकि उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात होने पर जवानों के लिए सामग्री की कमी न हो। साथ ही यह भी कहा कि अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों के परिजनों की सही तरीके से देखरेख होनी चाहिए। अपने बीच डीआईजी को पाकर जवान काफी खुश हुए।