{"_id":"599c692d4f1c1b13728b45d0","slug":"131503422765-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता लोगों का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता लोगों का नहीं चला पता
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/धारचूला। खोजबीन का काम मंगलवार को भी जारी रहा, लेकिन लापता लोगों का कोई पता नहीं चला। प्रशासन लापता लोगों के मलबे में काफी नीचे दबने और नदी में बहने की आशंका जता रहा है। मंगलवार को धारचूला पहुंचे जिलाधिकारी सी रविशंकर ने राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की। 13 अगस्त की देर रात बादल फटने से हुई भूस्खलन की घटना में मालपा में 16, मांगती में 8 सहित कुल 24 लोग लापता हैं।
मंगलवार को मालपा, मांगती में सुबह से ही खोजबीन का काम जारी रहा। एमडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व पुलिस ने खोजबीन की। डॉग स्क्वॉयड की टीम ने भी खोजबीन का काम किया। महाकाली नदी के किनारे एसएसबी के साथ ही पुलिस कर्मियों ने खोजबीन की। नेपाल पुलिस भी खोजबीन में जुटी रही। प्रशासन की ओर से बताया गया कि सोमवार को ऐलागाड़ और दोबाट के मध्य में मिले एक व्यक्ति के शव को शिनाख्त के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला के मोर्चरी में रखा गया है। शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक वहां रखा जाएगा।
वहीं, जिलाधिकारी सी रविशंकर ने धारचूला में राहत, पुनर्निर्माण और रेस्क्यू का जायजा लिया। हेली सेवा की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौैहान और उपजिलाधिकारी आरके पांडे को हेलीकॉप्टर में गंभीर घायल, बीमार, रेस्क्यू टीम, महिला, बच्चों के साथ ही स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। डीएम ने एक सप्ताह के भीतर क्षति की रिपोर्ट देने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिए। पूर्ति विभाग ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में 8 क्विंटल राशन की सप्लाई की।
विज्ञापन
कैलाश यात्रियों को बूंदी पहुंचाया-लाया गया
पिथौरागढ़। मंगलवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे 18वें दल के सभी 34 यात्रियों को 2 हेलीकॉप्टरों से बूंदी पहुंचाया गया। वापस लौट रहे 14वें दल के 25 यात्रियों को बूंदी से धारचूला लाया गया। 31 स्थानीय लोगों समेत कुल 91 लोगों को गुंजी से धारचूला लाया-ले जाया गया।