{"_id":"5e0a32118ebc3e880d69c605","slug":"13-year-old-student-returning-home-from-school-raped-pithoragarh-news-hld36763446","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से घर लौट रही 13 साल की छात्रा के साथ दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से घर लौट रही 13 साल की छात्रा के साथ दुराचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से घर लौट रही 13 साल की छात्रा से एक युवक के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की नानी की शिकायत पर अस्कोट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो में मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा 26 दिसंबर को स्कूल से घर लौट रही थी। सुनसान रास्ते से गुजरने के दौरान दिनेश सिंह (38) साल नामक युवक उसे पकड़कर जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे डरी छात्रा ने पहले किसी से भी घटना का जिक्र नहीं किया। तबियत बिगड़ने पर उसने अपनी नानी को बाद में घटना के बारे में बताया। 29 दिसंबर को पीड़िता की नानी ने अस्कोट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
एसपी प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर अस्कोट थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। रिपोर्ट दर्ज होने के चार घंटे के भीतर आरोपी को चर्मा पुल के पास से पकड़ लिया गया। मेडिकल में भी पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में डीडीहाट थाने की एसआई मीनाक्षी रौतेला, मनोज कुमार, जगत सिंह, संजीत राणा, अर्चना रौंकली शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पहले सेना में था। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने पर उसे घर भेज दिया गया। वह नशे का भी आदी है।