फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ग्राम पंचायत स्तर पर बटेंगे कृषि सम्मान योजना के फार्म

ग्राम पंचायत स्तर पर बटेंगे कृषि सम्मान योजना के फार्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत स्तर पर बटेंगे कृषि सम्मान योजना के फार्म
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के फार्म सरकारी मुलाजिम ग्राम पंचायत स्तर पर वितरित करेंगे। इसके लिए राजस्व, कृषि, उद्यान, पशुपालन, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास और बाल विकास विभाग के कार्मिकों को तैनात कर दिया गया है। जिले में 73000 किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रभारी जिलाधिकारी वंदना ने पत्रकार वार्ता में बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों से फार्म भरवाकर तहसील स्तर पर गठित कमेटी भारत सरकार के पोर्टल में किसानों का डाटा अपलोड करेगी। बताया कि केंद्र वित्त पोषित योजना से जिले के लघु और सीमांत कृषकों को तीन किस्तों में 6 हजार रुपये की धनराशि, 2 हजार रुपये प्रति किश्त की दर से दी जाएगी। प्रथम किस्त का भुगतान शीघ्र किया जा रहा है। योजना का लाभ पाने के लिए एक फरवरी 2019 तक भूमि अभिलेखों में कृषक का नाम दर्ज होना चाहिए। कृषक परिवार जिनके परिवार में पति, पत्नी, 18 वर्ष से कम आयु के अवयस्क बच्चों की सामुहिक भूमि 2 हेक्टेयर अथवा उससे कम हो, वह पात्रता की श्रेणी में आएंगे।
विज्ञापन


वर्तमान मंत्री, राज्यसभा, विधानसभा के पूर्व और वर्तमान सदस्य, मेयर, अध्यक्ष जिला पंचायत, केंद्रीय अधिकारी, कर्मचारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, राज्य, केंद्र के स्वायत्त उप कर्मचारी, (चतुर्थ श्रेणी अथवा श्रेणी घ को छोड़कर) सभी अपात्र होंगे। बताया कि धनराशि वितरण के लिए बनाई गई तहसील स्तरीय समिति उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में बनाई गई है, जिसमें तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है। न्याय पंचायत स्तर पर राजस्व, कृषि उद्यान, पशुपालन, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतराज विभाग के कार्मिकों की समिति बनाई गई है। जिला स्तर पर मुख्य कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed