{"_id":"5b80447f42c7924671663e73","slug":"121535132799-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री टम्टा ने अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री टम्टा ने अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने चौकोड़ी केएमवीएन सभागार में पीएमजीएसवाई, लेेनिवि और तहसील प्रशासन की बैठक की। उन्होंने अधूरे पड़े विकास कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि जिन सड़कों का निर्माण होना है, वहां तेजी से कार्य किए जाएं। ग्राम प्रधान संगठन ने गांवों में एसआईटी जांच को रोकने के लिए मंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों का कहना था कि जांच के बहाने उन्हें परेशान किया जा रहा है। क्षेत्रीय संघर्ष समिति चामाचौड़-पातालभुवनेश्वर-चौड़मन्या के अध्यक्ष दिवाकर रावल के नेतृत्व में ग्रामीण मंत्री से मिले और सड़क बनाने की मांग की।
मंत्री ने चीफ कंजरवेटर से वार्ता कर सड़क स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सोहन सिंह सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट, महेश पंत, नरेंद्र रौतेला, खुशाल सिंह भंडारी, दीपक धानिक, चारू पंत, मनीष पंत, दीपक शर्मा आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
चौकोड़ी में योग चिकित्सालय का लोकार्पण
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने चौकोड़ी स्थित एशियन एकेडमी में आठ बेड के कुंवर महिराज सिंह प्राकृतिक हिमालयन योग चिकित्सालय का उद्घाटन किया। मंत्री टम्टा का शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विरेंद्रानंद ने मंत्री को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अल्मोड़ा से आए रमेश बाबू गोस्वामी और धारचूला से आए अरुण पाल के दल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, वैज्ञानिक ए कृष्णामूर्ति आदि थे।