{"_id":"5b54be3b4f1c1b58488b64d4","slug":"121532280379-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ालू में स्क्रबर के नाले में लगा दिया लाखों का हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ालू में स्क्रबर के नाले में लगा दिया लाखों का हैंडपंप
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट मार्ग पर बड़ालू कस्बे में जल संस्थान ने एक हैंडपंप स्क्रबर के नाले पर लगा दिया। गलत स्थान पर लगने से इसका कभी प्रयोग नहीं हो सका। ऐसे में लाखों की लागत से लगा हैंडपंप बेकार पड़ा है।
मूनाकोट विकासखंड के अंतर्गत बड़ालू कस्बे में वर्ष 2010 में दो हैंडपंप लगाए गए। एक बड़ालू बाजार और दूसरा अस्पताल के ठीक नीचे लगाया गया। इस हैंडपंप से अस्पताल के स्टाफ और यहां आने वाले मरीजों को पेयजल सुविधा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन विभाग ने हैंडपंप को स्क्रबर के ऊपर नाले में लगा दिया। इस कारण इसका कभी उपयोग नहीं हो सका। गर्मी के सीजन में कस्बे में हमेशा पानी की कमी रहती है।
लोगों का कहना है विभाग द्वारा पंप को सही स्थान पर लगाया होता तो यह प्रयोग में आता। जल संस्थान के जेई एमएस रावत ने भी हैंडपंप के गलत स्थान पर लगने की बात स्वीकारी है। उन्होंने कहा कि इस हैंडपंप को शीघ्र ही दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।