फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ चैलेंजर्स और गंगोलीहाट टाइगर्स ने जीते मैच

पिथौरागढ़ चैलेंजर्स और गंगोलीहाट टाइगर्स ने जीते मैच

Sat, 07 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ चैलेंजर्स और गंगोलीहाट टाइगर्स ने जीते मैच
पिथौरागढ़। सोर प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के शनिवार के मैच पिथौरागढ़ चैलेंजर्स और गंगोलीहाट टाइगर्स ने जीते।
विज्ञापन


देव सिंह मैदान में आयोजित पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट ने किया। बाराबीसी वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 145 रन बनाए। जवाब में पिथौरागढ़ चैलेंजर्स ने 17वें ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच पिथौरागढ़ के रोहित सामंत रहे। प्रतियोगिता का दूसरा मैच मुनस्यारी टॉपर्स और गंगोलीहाट टाइगर्स के बीच हुआ। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत और विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष आशीष सौन थे।


मुनस्यारी की टीम ने 20 ओवर में 128 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में गंगोलीहाट की टीम ने 17 ओवर दो गेंदों में छह विकेट खोकर 129 रन बनाकर मैच जीत लिया। गंगोलीहाट के किशोर भंडारी मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन रावत, डॉ. परमानंद चौबे, कोमल शाही, कुंडल महर, मनोज कुमार जोशी, मनोज माहरा, मुकुल भंडारी, मुन्ना माहरा, दिनेश कापड़ी, नंदन मेहता, ललित बोरा, गौरव बिष्ट, इंदर बम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed