{"_id":"5aeb448d4f1c1b65098b7aac","slug":"121525367949-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में बही जीप, तीन व्यापारियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में बही जीप, तीन व्यापारियों की मौत
Updated Thu, 03 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी/झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल के प्रदेश नंबर सात के बझांग जिले में बरसाती नाले में एक जीप के बहने से तीन व्यापारियों की मौत हो गई है। नेपाल सेना और पुलिस ने रेस्क्यू के दौरान नाले से शव बरामद कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
बुधवार की रात अछाम जिले में तेज बारिश के साथ सभी नाले उफान में आ गए थे। इस बीच, तमैल से जय पृथ्वी राजमार्ग होते हुए चैनपुर जा रही जीप सुबेड़ा के पास चैठेखोला बरसाती नाले में बह गई। जीप में सवार रमेश चंद (28) निवासी कंचनपुर दोधारा चांदनी, ओमराज बन (32) निवासी खप्तड़छाना गांव पालिका वार्ड संख्या दो और केदारस्यू गांव पालिका एक के चौड़ाला निवासी असु ओड़ (30) की मौत हो गई।
तीनों व्यापारी थे और बझांग से अपनी दुकानों के लिए सामान लेकर लौट रहे थे। मृतकों की जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर उनती शिनाख्त हुई। ब्यूरो