{"_id":"5acf97014f1c1b843d8b4c47","slug":"121523554049-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौचर की भूमि पर अवैध कब्जे से ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौचर की भूमि पर अवैध कब्जे से ग्रामीण भड़के
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत नेड़ा में गौचर-पनघट की भूमि पर अवैध कब्जे से ग्रामीण भड़क उठे हैं। उन्होंने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को नेड़ा के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव की गौचर और पनघट की भूमि पर भूमाफिया की नजर गड़ी है। कई भूखंडों पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। इन भूखंडों पर धड़ल्ले से निर्माण का काम चल रहा है। भूूूमाफिया धीरे-धीरे गांव की भूमि निगल रहा है, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।
उन्होंने बताया कि एक माह पहले भी अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डीएम को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया। इस दौरान गोकुल शर्मा, नंदगोपाल, सुरेश शर्मा, गोविंद बल्लभ, ललित शर्मा, प्रयाग दत्त, गिरीश चंद्र, कैलाश चंद्र, रामदत्त, मोहन चंद्र, हीरा बल्लभ, परमानंद शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने पर धमकी देने का आरोप
नेड़ा की महिलाओं ने बुधवार को गांव में मार्ग से अतिक्रमण हटाया था। इसे लेकर महिलाओं ने अतिक्रमणकारियों पर धमकाने का आरोप लगाया है। कलक्ट्रेट पहुंची गांव की महिलाओं ने बताया कि पिछले दिन अतिक्रमण हटाने के बाद आरोपी उन्हें धमका रहे हैं। महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।