फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गांव से सड़क बनाई गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे

गांव से सड़क बनाई गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे

Wed, 10 Jan 2018 10:38 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
गांव से सड़क बनाई गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे
पिथौरागढ़। ग्रामीणों ने बारहमासी सड़क को ग्रामसभा बड़ोली से न बनाकर अन्यत्र जगह से बनाने की मांग की है। उन्होंने एडीएम मोहम्मद नासिर को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


उप ग्राम प्रधान रवि भट्ट के नेतृत्व में एडीएम को सौंपे ज्ञापन बताया कि बारहमासी सड़क के निर्माण से गांव के कई घरों और उपजाऊ जमीन को नुकसान पहुंचेगा। सड़क बनने से लोग अपनी उपजाऊ जमीन से वंचित हो जाएंगे। पशुओं के लिए चारे की समस्या पैदा होगी। बताया कि सड़क का सर्वे बड़ोली गांव से न करने के संबंध में ग्रामीण पहले भी एनएच के अधिशासी अभियंता को ईमेल के माध्यम से पत्र भेज चुके हैं, लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


एडीएम से अनुरोध किया गया है कि ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखकर शीघ्र सड़क निर्माण का कार्य रोक दिया जाए। बारहमासी सड़क बड़ोली गांव से न ले जाकर अन्यत्र जगह से बनाई जाए। ज्ञापन देने वालों में चंद्रा भट्ट, हेमा भट्ट, मनोज चंद्र भट्ट, प्रेम बल्लभ भट्ट, नरेश भट्ट, ईश्वरी दत्त भट्ट, दीपक चंद्र भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारहमासी सड़क से वंचित रखने का आरोप
ग्राम सभा गणकोट के अनुसूचित जाति के परिवारों ने बारहमासी सड़क से उन्हें वंचित रखने का आरोप लगाया है। शिक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में डीएम सी रविशंकर को सौंपे ज्ञापन में अनुसूचित परिवारों का कहना है कि सर्वे में उन्हें बारहमासी सड़क के लाभ से वंचित किया जा रहा है। अनुसूचित परिवारों की मांग है कि बारहमासी सड़क का निर्माण उनकी अनुसूचित बस्ती से होकर किया जाए। जिससे कि उन्हें भी बारहमासी सड़क का लाभ मिल सके। शिक्षक पंकज कुमार ने कहा कि अनुसूचित परिवार बारहमासी सड़क के लाभ के लिए 26 जनवरी को ढोल नगाड़ों के साथ जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में राजेश कुमार, विनोद कुमार, कमल उपाध्याय, ललित मोहन, भाष्कर दत्त कल्पासी, भवानी राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed