{"_id":"59eb78a94f1c1bf4688b6ae4","slug":"121508604073-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय शिल्पकार फोरम ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर पिथौरागढ़ को विशेष जिले दर्जा देने की मांग की है। कहा है कि यह जिला नेपाल और तिब्बत की सीमा से सटा है। जिले के अंतरराष्ट्रीय और सामरिक महत्व को देखते हुए यहां पर विकास के मानक अलग होने चाहिए और सीमा क्षेत्र के विकास पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए।
फोरम अध्यक्ष शंकर राम कोहली ने पत्र में कहा है कि देश की आजादी के 70 साल बीतने पर भी पिथौरागढ़ जिले का समुचित विकास नहीं हो पाया है। इसके विकास के लिए केंद्रीय मद से धनराशि दी जाए और सीमा क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि आज भी सीमा पर स्थित गांवों में बिजली, पानी, सड़क, रोजगार की कोई सुविधा नहीं है। इसी कारण गांव खाली होते जा रहे हैं। यह सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं है।