{"_id":"59ea2a014f1c1bd1538b844a","slug":"121508518401-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व छात्रों का दिवाली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व छात्रों का दिवाली मिलन समारोह
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व छात्रों का दिवाली मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया।
समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. चंदन सिंह तड़ागी, पूर्व छात्र संगठन के मार्गदर्शक डॉ. आशुतोष पांडेय, अध्यक्ष भूपेश जोशी ने सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान पूर्व छात्रों ने विद्यालय के समय के अपने संस्मरण सुनाए। उन्होंने विद्यालय के हित में कई सुझाव भी दिए। राजीव पांडेय ने शानदार गीत की प्रस्तुति देकर महोत्सव में चार चांद लगा दिए।
प्रधानाचार्य ने कहा कि हर वर्ष दिवाली के बाद पूर्व छात्र सम्मेलन की परंपरा है, क्योंकि दिवाली पर कई लोग घरों को आते हैं। उन्होंने बताया कि अगला पूर्व छात्र सम्मेलन 17 दिसंबर को होगा। इस दौरान सचिव पंकज कलखुड़िया, संदीप कोठारी, हरीश पांडेय, विप्लव भट्ट, विमल जोशी, हितेश जोशी, प्रदीप कुमार अवस्थी, कुमुदकांत जोशी, मनोज पंत आदि मौजूद थे। संचालन किशोर जोशी ने किया।