{"_id":"594956294f1c1b41088b4623","slug":"121497978409-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल हीरोज दिल्ली ने बीएसएफ जालंधर को 3-0 से पराजित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल हीरोज दिल्ली ने बीएसएफ जालंधर को 3-0 से पराजित किया
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल हीरोज दिल्ली ने बीएसएफ जालंधर को 3-0 से हराया
पिथौरागढ़। तृतीय ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में गढ़वाल हीरोज दिल्ली ने बीएसएफ जालंधर को 3-2 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में पंजाब पुलिस ने यूनियन बैंक मुंबई को 2-0 से हराया। मंगलवार को खेले गए दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। गढ़वाल हीरोज दिल्ली की टीम में तीन नाइजेरियन खिलाड़ी अल हसन, चार्ल्स और अजी डैमी शामिल हैं।
गढ़वाल हीरोज दिल्ली और बीएसएफ जालंधर के बीच खेला गया मुकाबला शुरुआत से ही बेहद बेहद रोमांचक रहा। तीन नाइजेरियन खिलाड़ियों से सजी दिल्ली हीरोज की टीम ने शुरुआत से ही बीएसएफ की टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। बीएसएफ की टीम ने भी जवाबी हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहला हाफ खेल गोलरहित रहा। दूसरे हाफ के 11वें मिनट में गढ़वाल हीरोज के चार्ल्स ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।
27वें मिनट में गढ़वाल हीरोज के कमल रावत ने, 36वें मिनट में महेश रावत ने गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। 3-0 की बढ़त लेने के बाद गढ़वाल हीरोज की टीम जीत के प्रति आश्वस्त होकर कुछ धीमा खेलने लगी। इसका फायदा उठाते हुए बीएसएफ जालंधर के नीलम घोस ने 40वें और 42वें मिनट में दो गोल कर दिए, लेकिन अंत तक यह स्कोर रहने से गढ़वाल हीरोज दिल्ली 3-2 से विजयी रही। गढ़वाल हीरोज के कैप्टन मुनस्यारी के मूल निवासी धीरज जंगपांगी ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। मुख्य निर्णायक सिवांतो काहार थे। मुख्य अतिथि कर्नल मोहन सिंह वल्दिया, विशिष्ट अतिथि मुंबई कस्टम के रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर आनंद मल थे।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस और यूनियन बैंक मुंबई के बीच हुए दूसरे मैच में यूनियन बैंक की टीम को बेहतरीन खेल के बावजूद हार का मुंह देखना पड़ा। पहले हाफ के 15वें मिनट में पंजाब पुलिस के जगदीप सिंह ने टीम के लिए पहला गोल किया। 28वें मिनट में अमनदीप सिंह ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। यूनियन बैंक मुंबई के एंड्रयू बूरोटोलो ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कई बेहतरीन मूव बनाए लेकिन गोल करने में कामयाबी नहीं मिली। मुख्य निर्णायक हरीश कुंडू थे। आंखों देखा हाल उद्घोषक देवेंद्र सिंह बिष्ट (दरबान दा) ने सुनाया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष मनोज सामंत थे।
पिथौरागढ़ के दर्शकों को फुटबाल की बारीक समझ : एंड्रयू
पिथौरागढ़। यूनियन बैंक मुंबई के स्टार खिलाड़ी एंड्रयू बूरोटोलो पिथौरागढ़ की वादियों और यहां के लोगों से काफी प्रभावित हैं। कहते हैं कि दो दिन के लगातार सफर के बाद वह लोग पिथौरागढ़ पहुंचे लेकिन यहां आकर सारी थकान मिट गई। पिथौरागढ़ के दर्शक बेहद शालीन हैं। यहां के दर्शकों को फुटबाल की बारीक समझ हैं। मुंबई यूनिवर्सिटी की ओर से नेशनल खेल चुके एंड्रयू पिछले तीन साल से यूनियन बैंक मुंबई के लिए खेल रहे हैं। एंड्रयू पिथौरागढ़ के लोगों में फुटबाल की समझ से प्रभावित हैं। उनका कहना था कि यहां के कई फुटबालर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं, यह जानकर काफी खुशी हुई। पिथौरागढ़ में फुटबाल के विकास के लिए बेहतर कोच और बेहतर मैदान की दरकार बताते हुए एंड्रयू कहते हैं कि इस प्रतियोगिता से यहां फुटबाल के प्रति और आकर्षण बढ़ेगा। आज की हार के संबंध में एंड्रयू का कहना था कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। आने वाले मैचों में उनकी टीम बेहतर खेल का प्रदर्शन करेगी।
आज के मैच
मुंबई कस्टम और मुंबई ओएनजीसी समय दोपहर 1.30 बजे
उत्तराखंड स्टॉर्म चेजर्स पिथौरागढ़ और आरसीएफ कपूरथला शाम 3 बजे