फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   12 would increase the responsibility of the control panel

12 से नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी

Tue, 31 Jan 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 31 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
12 would increase the responsibility of the control panel
पिथौरागढ़ के चुनाव नियंत्रण कक्ष में व्यस्त कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा के लिए मतदान 15 फरवरी को होगा और दूरदराज की पोलिंग पार्टियों की रवानगी तीन दिन पहले 12 फरवरी से होने लगेगी। उसके बाद निर्वाचन कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाएगी। हालांकि इस समय भी नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुला रहता है, लेकिन असली काम मतदान के समय ही होगा। पोलिंग पार्टी के रवाना होने, उसकी लोकेशन, पहुंचने का समय आदि का पूरा ब्योरा टीमों के रवाना होने के दिन से ही एकत्र किया जाएगा। यदि किसी पोलिंग पार्टी को पैदल रास्ते में किसी प्रकार की कठिनाई होती है तो उस पर भी नियंत्रण कक्ष की नजर रहेगी।

विज्ञापन


मतदान के दिन प्रत्येक दो घंटे में हर पोलिंग स्टेशन, सेक्टर से मतदान के आंकड़े एकत्र करना, उनको तत्काल राज्य निर्वाचन आयोग को भेजने की जिम्मेदारी भी नियंत्रण कक्ष की है। मतदान के बाद वापस लौटने वाली पोलिंग पार्टियों का पूरा डिटेल रखा जाएगा। मतगणना के दिन तक नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी इसी प्रकार बनी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुला रहता है। इसमें जिम्मेदार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा समय-समय पर उच्चाधिकारी भी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को नियंत्रण कक्ष में भारी व्यस्तता रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed