{"_id":"6318d0faa3cf3c349a356b79","slug":"1188-students-took-admission-in-the-college-3084-got-registered-pithoragarh-news-hld4749509140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में 1188 छात्रों ने लिया प्रवेश, 3084 ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में 1188 छात्रों ने लिया प्रवेश, 3084 ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय प्रांगण में प्रवेश फार्म भरते छात्र। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। महाविद्यालय में एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए प्रथम सेमेस्टर में 1188 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। तीनों संकाय के लिए इस वर्ष 3084 छात्रों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है।
कला संकाय प्रथम सेमेस्टर में बुधवार तक 650, विज्ञान संकाय में 378, वाणिज्य संकाय में 101, बीबीए में 37 और बीसीए में 22 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं। डॉ. सरोज वर्मा के नेतृत्व में कला संकाय, डॉ. मनीषा बिष्ट के नेतृत्व में विज्ञान संकाय, डॉ. अभिषेक पंत के नेतृत्व में वाणिज्य संकाय, डॉ. बीपी पांडे के नेतृत्व में कंप्यूटर साइंस, डॉ. गौरव जोशी के नेतृत्व में बीबीए में प्रवेश प्रक्रियाएं चल रही हैं।
एसएसजे परिसर के नोडल अधिकारी डॉ. हेम चंद्र पांडे ने नव पंजीकृत छात्र-छात्राओं से शीघ्र प्रवेश लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि परिसर में एचडीएफसी बैंक के तीन काउंटर फीस जमा करने के लिए खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष परिसर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रवेश दिए जा रहे हैं। प्राचार्य प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट ने कहा कि इस बार कला वर्ग में 2184, विज्ञान वर्ग में 680 और वाणिज्य वर्ग में 220 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
14 तक फिर से प्रवेश का मौका
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के नोडल अधिकारी डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने बताया कि जो छात्र प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश से वंचित रह गए हैं उन्हें फिर से एक मौका दिया जा रहा है। वंचित छात्र 14 सितंबर तक पंजीकरण कराकर प्रवेश ले सकते हैं।