{"_id":"5cb2213ebdec2213ea53a124","slug":"11555177790-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलियांवाला बाग कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलियांवाला बाग कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जलियांवाला बाग कांड की शताब्दी पर नगर के कच्चाहारी कुटीर में हवन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने कहा कि संयोग से जलियांवाला बाग कांड की शताब्दी पर रामनवमी का पावन पर्व है। ऐसे मौके पर उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है, जिनके रक्त से ऐसी ज्वाला भड़की कि अंग्रेजी शासन उसमें भस्म हो गया। सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने शहीदों के सम्मान में कविता पाठ करते हुए कहा कि बहाकर अपना लहू हमें दे गए आजादी।
कवियत्री भावना ने कहा ‘सीने पर हंसते हुए गोलियां खाते रहे वे धीर, गुलामी का कलंक मिटा गए हमारे अमर वीर’। प्रमिला बोहरा ने कहा कि ब्रिटिश शासन ने इस विभत्स नर संहार के लिए आज तक क्षमा नहीं मांगी है। जलियांवाला बाग के बलिदानियों पर देश को हमेशा गर्व रहेगा। महेश पांडे ने कहा भावी पीढ़ी को देश का इतिहास याद रखना होगा। इसी से देश की एकता, अखंडता मजबूत होगी। बीडी कापड़ी, सचिन महर, एडवोकेट आशा मोहन, मेघा सिंह, मनीष सती, तनुजा उप्रेती, पुष्पा सती, रोहित फुलेरा मेघा पंत, गंगा दत्त जोशी, अंकित पांडेय, वंदना खड़ायत मौजूद थे।
स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने जलियांवाला बाग कांड के सौ वर्ष पूरे होने पर आजादी की लड़ाई में मारे गए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष केशव दत्त भट्ट, मंत्री मनोहर सिंह खाती, संरक्षक डॉ. जीके शर्मा, चंचल सिंह खड़ायत, डॉ. नमन शर्मा, कुंडल सिंह महर, डॉ. योगेश शर्मा, पीतांबर तिवारी, हेम चंद्र शर्मा मौजूद थे।