{"_id":"5ca4ef57bdec2213fa1fb8cf","slug":"11554313047-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की मजबूती को बढ़चढ़ कर करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की मजबूती को बढ़चढ़ कर करें मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी चौक में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम में मौजूद जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 11 अप्रैल को होने वाले मतदान में वह बढ़ चढ़कर भागीदारी कर लोकतंत्र को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ सीमांत जिला होने के बावजूद यहां के मतदाता जागरूक हैं।
उन्होंने मतदाताओं से चुनाव में शत प्रतिशत भागीदारी कर रिकार्ड मतदान कर जिले का नाम रोशन करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में आयुष म्यूजिकल ग्रुप द्वारा विभिन्न गीतों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर गुरुकुलानंद सरस्वती ने भी अधिकाधिक मतदान करने की अपील की। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडेय ने किया। कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन एसोसिएशन से कर्नल आरडी जोशी, दयानंद भट्ट, डॉ. परमानंद चौबे, कै. धरम चंद, जनार्दन उप्रेती, तपन रावत, प्रभारी स्वीप दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।