फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जनता के साथ अच्छे तालमेल के लिए मिला पुरस्कार

जनता के साथ अच्छे तालमेल के लिए मिला पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
जनता के साथ अच्छे तालमेल के लिए मिला पुरस्कार
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जनता के साथ अच्छे तालमेल के लिए मुनस्यारी पुलिस थाना को देश भर के टॉपटेन थानों की सूची में स्थान मिला। गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में मुनस्यारी थाने को 9वां स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन


सीमांत पिथौरागढ़ जनपद में पिथौरागढ़, कनालीछीना, डीडीहाट, मुनस्यारी, अस्कोट, धारचूला, बलुवाकोट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, झूलाघाट, जाजरदेवल, नाचनी सहित 12 पुलिस थाने हैं। गृह मंत्रालय की ओर से देश भर के टॉपटेन थानों को चयन करने के लिए इन सभी थानों से रिपोर्ट मांगी गई थी। इनमें पब्लिक के साथ पुलिस के संबंध, कम्युनिटी पुलिसिंग, जनता के साथ पुलिस के संवाद, आपराधिक घटनाएं, आपराधिक घटनाओं के निस्तारण को लेकर थाना पुलिस की ओर से किए गए प्रयास, क्षेत्र में स्कूली बच्चों, महिलाओं को कानून की जानकारी देना, युवाओं को यातायात के प्रति जागरूक करना सहित 10 से 12 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की गई।
विज्ञापन


इसके बाद गृहमंत्रालय से आई एक कमेटी ने जनता से पुलिस के कार्यों की फीडबैक ली। जनता के साथ समन्वय सहित सभी बिंदुओं पर इसमें मुनस्यारी थाना सर्वश्रेष्ठ साबित हुआ। पिथौरागढ़ के सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि मुनस्यारी थाना का अच्छा प्रदर्शन रहा। जन सहयोग से ही मुनस्यारी थाना देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में स्थान पा सका। मुनस्यारी के थाना प्रभारी अरुण राणा का कहना है कि आगे भी जनता के साथ समन्वय स्थापित कर और बेहतर सेवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed