{"_id":"5bdddaaebdec2269be33285f","slug":"11541266094-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"है कोई योद्धा या कपि दल में लाए संजीवनी क्षण माही रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
है कोई योद्धा या कपि दल में लाए संजीवनी क्षण माही रे
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के बिषाड़ की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाद वध की लीला दिखाई गई। नाचनी में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई है।
बिषाड़ की रामलीला में मेघनाद लक्ष्मण पर शक्ति का प्रयोग करता है। इससे लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। सुषेन वैद्य कहते हैं-है कोई योद्धा या कपि दल में लाए संजीवनी क्षण माही रे। हनुमान द्रोणांचल से संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राणों की रक्षा करते हैं। इसके बाद कुंभकरण युद्ध के लिए आता है और भगवान राम के हाथों मारा जाता है। फिर मेघनाद युद्ध के लिए आता है। लक्ष्मण उसे मार डालते हैं। मेघनाद की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी सुलोचना सती हो जाती है। अमित के मेघनाद, पारस के लक्ष्मण के जीवंत अभिनय को दर्शकों ने सराहा।
नाचनी। यहां राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई है। समापन पर शोभायात्रा निकाली गई। भंडारे का आयोजन भी किया गया। नाचनी महोत्सव की कूपन योजना के लक्की ड्रा निकाले गए। पहला इनाम स्कूटी सीआरसी समन्वयक मडलिकिया गोविंद सिंह राणा के नाम निकली। सेलमाली की सोनाक्षी के नाम फ्रिज, नाचनी कौशल्या देवी की सीडी निकली। करीब 50 लोगों को इनाम दिए गए।
विज्ञापन
इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष खुशाल सिंह पिपलिया, नाचनी महोत्सव समिति के अध्यक्ष लाल सिंह कोश्यारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह बथियाल, एसबीआई के शाखा प्रबंधक रवि कुमार शर्मा, लक्ष्मी दत्त पाठक, गणेश दत्त पाठक, हरीश बथियाल, भरत सिंह पिपलिया आदि थे।