{"_id":"5ba28436867a555b081a9b0a","slug":"11537377334-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से ड्यूटी के लिए निकला जवान लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से ड्यूटी के लिए निकला जवान लापता
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। तीन माह पहले घर से ड्यूटी के लिए निकला आईटीबीपी का जवान लापता हो गया। जवान का कोई पता नहीं लगने से उसके माता-पिता, पत्नी और बच्चे परेशान हैं। लापता जवान के वृद्ध पिता ने आईटीबीपी और पुलिस प्रशासन से बेटे को शीघ्र ढूंढने की गुहार लगाई है।
धारचूला तहसील के रांथी बोराग गांव निवासी महेंद्र सिंह बोरा आईटीबीपी में गुवाहाटी में तैनात है। छुट्टी बिताने के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए 23 जून को वह घर से अरुणाचल के लिए रवाना हुआ। इसके बाद परिजनों से कोई संपर्क नहीं हुआ। आईटीबीपी से पत्र आने के बाद परिजनों को महेंद्र सिंह के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने का पता चला। इसके बाद पिता आन सिंह बोरा ने 11 अगस्त को धारचूला कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस भी जवान का अब तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
बुधवार को जवान के पिता ने जाजरदेवल स्थित 14वीं वाहिनी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पिता ने पुलिस और आईटीबीपी के अधिकारियों से बेटे का पता लगाने की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार घर से जाने के बाद महेंद्र सिंह के खाते से अलग-अलग स्थानों से कुछ धनराशि निकाली गई है। अब खाते में पैसा भी नहीं है। इसके चलते उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। चार माह से जवान का कोई पता नहीं लगने से पत्नी और दो मासूम बेटियां परेशान हैं।