{"_id":"5b40f9cc4f1c1bbe248b51e9","slug":"11530984908-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवित्री भट्ट के हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवित्री भट्ट के हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट को प्रथम स्थान
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। मल्लिकार्जुन विद्या पीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा आठ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने बेकार पड़ी सामग्री से एक से बढ़कर एक 70 मॉडल बनाए। छात्रा कवित्री भट्ट के हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
बच्चों के बनाए रेन हार्वेस्टिंग, हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट, बायो गैस प्लांट, हाइड्रोलिक पावर क्रेन, विंड एनर्जी, सोलर एनर्जी, ह्वीट फ्लोर मिल, मोटर बोट, ड्रोन, कूलर, जेसीबी, फन विथ मैगनेट, आदर्श ग्राम के मॉडल को खूब पसंद किया गया। बच्चों ने बताया उन्होंने इस मॉडल को कागज का गत्ता, थर्माकोल, अखबार एवं छोटे से मोटर का इस्तेमाल से साकार किया हैं।
इन विज्ञान मॉडल की अवलोकन के बाद समीक्षा की गई, जिसमें वर्किंग मॉडल में छात्रा कवित्री भट्ट के हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट को प्रथम, लविश चंद के रेन वाटर हार्वेस्टिंग को दूसरा, छात्रा हिमाद्रि बृजवाल के ह्वीट फ्लोर मिल, छात्र कवींद्र कुमार की जेसीबी को तृतीय स्थान मिला। नॉन वर्किंग मॉडल में छात्र दीपक मुनोला के सोलर सिस्टम को प्रथम, छात्रा भावना बोरा के मॉडल विंड पॉवर को दूसरा, छात्रा निशा टम्टा के मानव हार्ट, दिव्या चंद के ग्लोब को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
इस दौरान हरि दत्त पंत, इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल पंत, जीव विज्ञान प्रवक्ता मोहम्मद अशलुफ, हाईस्कूल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आरसी पंत, शिक्षक विक्रम कठायत, विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश जोशी, मुकेश बथ्याल, देवाशीष आदि थे।