फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आपदाओं से निपटने को सरकार गंभीर: अग्रवाल

आपदाओं से निपटने को सरकार गंभीर: अग्रवाल

Fri, 06 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
आपदाओं से निपटने को सरकार गंभीर: अग्रवाल

विज्ञापन
पिथौरागढ़। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि सरकार आपदाओं की घटनाओं पर गंभीर है। उन्होंने कहा कि आपदा की सूचना मिलते ही सरकार ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जनता से भी सावधान रहने का अनुरोध किया।

लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अग्रवाल ने कहा कि वह आपदाग्रस्त क्षेत्र मुनस्यारी जाना चाहते थे। प्रशासन की ओर से सड़कें बदहाल होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें वहां का भ्रमण स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि धारचूला, मुनस्यारी, बंगापानी आदि जगहों पर आपदा की सूचना मिलने के बाद प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया। कहा कि क्षेत्र में प्राथमिकता से बिजली और पानी को सुचारु किया जा रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा सत्र अच्छी तरह से संचालित होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल में प्राकृतिक संपदा का खजाना है। यहां युवा रोजगार के लिए छोटे-छोटे व्यवसायों से जुड़े हैं। प्रदेश में पर्यटक और तीर्थयात्री लगातार बढ़ रहे हैं। कहा कि प्रदेश में पर्यटन बढ़ेगा तो इसका लाभ यहां के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा। उन्होंने चंपावत जिले के एबटमाउंट में पांच करोड़ खर्च होने के बाद पर्यटन स्थल की बदहाली पर चिंता जताई। इससे पूर्व विधानसभाध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधान सभाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुन उनके समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया, राजेंद्र सिंह रावत, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उमा पांडे, गिरीश जोशी, महिमन कन्याल, हिमांशु ओझा, मनोज सामंत, भगवान बल्लभ पंत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधूरे इको हट को जल्द पूरा कराएंगे: स्पीकर
लोहाघाट (चंपावत)। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने अद्वैत आश्रम मायावती, देवीधुरा और एबटमाउंट का भ्रमण कर यहां हो रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने एबटमाउंट में आधे-अधूरे बने हटों को पूर्ण कराने और वहां के सौंदर्य को बरकरार रखने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए शासन व मुख्यमंत्री से वार्ता करने की बात कही।

अद्वैत आश्रम मायावती में पत्रिका प्रबुद्ध भारत की प्रिंटिंग प्रेस, गरीबों की निस्वार्थ सेवा के लिए बने धर्मार्थ अस्पताल, बांज वृक्षों से चारों ओर से घिरे आश्रम को देखकर वे अभिभूत हुए। स्पीकर ने कहा कि भ्रमण के दौरान यहां किए जा रहे कार्यों का जायजा लेने के साथ नागरिकों द्वारा दिए गए सुझाव, समस्याओं को संकलित कर समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। स्पीकर के भ्रमण में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, नगर अध्यक्ष हेमंत पांडे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, सुभाष बगौली, एसडीएम आरसी गौतम, गोविंद वर्मा, कैलाश पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed