फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बारिश से पहले 21 गांवों का पुनर्वास होगा

बारिश से पहले 21 गांवों का पुनर्वास होगा

Fri, 04 May 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
बारिश से पहले 21 गांवों का पुनर्वास होगा
पिथौरागढ़। मानसूनी सीजन से पहले जिले के अतिसंवेदनशील 21 गांवों का पुनर्वास किया जाएगा। इन्हें संभावित खतरों को देखते हुए प्रभावित स्थलों से दूर बसाया जाएगा। डीएम ने सभी एसडीएम से गांवों के पुनर्वास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को मानसूूनी सीजन में आपदाओं से निपटने की तैयारी की समीक्षा के दौरान डीएम सी रविशंकर ने अधिकारियों से संवेदनशील स्थलों के पुनर्वास की कार्ययोजना अभी से तैयार करने को कहा। बताया कि इसके मुताबिक ही प्रभावितों का पुनर्वास किया जाएगा। डीएम ने मानसून काल में सड़क खोलने के लिए अभी से तैयारी में जुटने, 15 मई तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने एनएच, लोनिवि, बीआरओ आदि सड़क एजेंसियों से मानसून से पहले सभी सड़कों पर हॉटमिक्स करने को कहा।
विज्ञापन


इसके साथ ही बारहमासी सड़क निर्माण का मलबा 10 जून तक हटाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मानसून काल में सड़क सुचारु करने के लिए सभी तैयारी चाक-चौबंद रखने को कहा। डीएम ने माइग्रेशन पर जाने वाले गांवों में छह माह का राशन 15 जून से पहले उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान डीएम ने जिला कंट्रोल रूम में सूचनाएं अपडेट न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे चेतावनी बोर्ड
आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। डीएम ने समीक्षा के बाद 10 दिनों के भीतर संवेदनशील स्थलों पर बोर्ड लगाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत हिंदी और अंग्रेजी में चेेतावनी संदेश लिखे जाएंगे। इससे आपदा के खतरों के प्रति क्षेत्रवासियों में जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने बारिश से पहले ही सड़कों से सटी नालियों की सफाई करने को कहा। डीएम ने सड़क की एजेंसियों को संवेदनशील सड़कों पर क्रश बैरियर आदि सुरक्षात्मक कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed