{"_id":"5ae4b1ae4f1c1b62098b7115","slug":"11524937134-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, ओलावृष्टि से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, ओलावृष्टि से बढ़ी परेशानी
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में मौसम शनिवार को एक बार फिर खराब हो गया है। डीडीहाट और बेड़ीनाग में ओलावृष्टि से फसलों का काफी नुकसान पहुंचा है। जिला मुख्यालय के साथ ही अस्कोट, मुनस्यारी में तेज बारिश हुई।
शनिवार शाम करीब 4 बजे से मौसम अचानक बिगड़ गया। बेड़ीनाग और डीडीहाट ओलावृष्टि से फसल और सब्जी का व्यापक नुकसान हुआ है। सब्जियों के साथ ही गेहूं, मसूर, सरसों की खड़ी फसल नष्ट हो गई। फसल पकने के समय ओलावृष्टि से किसानों पर भारी मार पड़ी है। अस्कोट में भी करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। मुुनस्यारी में तीन घंटे तक बारिश हुई। बारिश से जिला मुख्यालय की ढलान वाली सड़कों में भारी मात्रा में पानी बहने लगा।
बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बेमौसम की बारिश से लोग परेशान हो गए हैं। बारिश से नदी, नालों में भी पानी बढ़ा है। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के तमाम हिस्सों में रात 8 बजे समाचार लिखे जाने तक गरज के साथ बारिश हो रही थी। सड़क और रास्तों पर पानी बहने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई।