फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सड़क निर्माण के लिए आमरण अनशन जारी

सड़क निर्माण के लिए आमरण अनशन जारी

Sat, 31 Mar 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए आमरण अनशन जारी
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। महरी धर्मशाला में चल रहा आमरण अनशन 46वें दिन भी जारी रहा। महिला आंदोलनकारी 48 वर्षीय महिला भगवती देवी के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ गई है। चिकित्सकों के दल ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि अनशनकारी का बीपी, शुगर कम हुआ है। वजन में गिरावट है।
विज्ञापन


आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। शनिवार को महिला मंगल दल दशौली के आह्वान पर सैकड़ों महिलाओं ने आंदोलन में शिरकत की। बुजुर्ग महिलाएं भी धरने पर बैठीं। उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महिला मंगल दल दशौली की अध्यक्ष दीपा पाठक ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर निर्माणाधीन सड़क के शेष हिस्से की वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली तो महिला मंगल दल के आह्वान पर महिलाओं का जत्था आमरण अनशन पर बैठेगा। शनिवार को धरने पर देवीदत्त पाठक, मुकेश राम, आनंद राम, मोहन पाठक, रेवाधर पाठक, बसंत बल्लभ पाठक, कमल पाठक आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed