{"_id":"5a5796154f1c1b35198b4675","slug":"11515689493-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरे लोहार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरे लोहार की मौत
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना बैंड के पास छप्पर लगाकर लोहारगिरी का काम करने वाले गोपाल राम उर्फ कपूरी (30) निवासी ग्राम ल्वांठी (सिरोली) की खाई में गिरने से मौत हो गई। गोपाल 10 जनवरी को पैर फिसलने से दुकान के पास सड़क की दीवार से नीचे खाई में गिर गया था। गंभीर रूप से घायल गोपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रात में उसकी मृत्यु हो गई।
गोपाल के पिता धनी राम दिव्यांग हैं। वह परिवार का एकलौता बेटा था। गोपाल की शादी नहीं हुई थी। बीपीएल परिवार के गोपाल के अंतिम संस्कार के लिए व्यापारियों ने आर्थिक मदद दी। ग्राम प्रधान मनोज सिरोला ने कहा कि गोपाल परिवार का एकमात्र सहारा था। परिवार के कमाऊ पूत की मौत से परिवार सदमे में है। ग्राम प्रधान ने मृतक के परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के साथ ही अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने की मांग की है।