{"_id":"59e0f43c4f1c1bd7538b7491","slug":"11507914812-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने पिंडर घाटी में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने पिंडर घाटी में चलाया सफाई अभियान
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान और ओएनजीसी की पहल पर आइस संस्थान के युवाओं के दल ने पिंडर घाटी से लेकर बलजुरी पर्वत तक सफाई अभियान चलाया। पुरमल सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में गए दल को जिलाधिकारी सी रविशंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सफाई अभियान के तहत युवाओं ने बागेश्वर, खडक्या, खाती, द्वालीवाछम, फुरक्या, जीरोप्वाइंट, बलजुरी, रिदंग, जातोली में सफाई अभियान चलाया। लोगों को आपदा राहत बचाव, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण आदि की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
इससे पहले भी आइस संस्थान के दो सदस्यों ने गंगोत्री-3 पर फतह हासिल की थी। वर्तमान में एक और साहसिक अभियान दल को सतोपंथ पर्वत फतह करने के लिए रवाना किया गया है। दल को रवाना करते समय सुरेश पांडे, रेडक्रास पर्यवेक्षक पूनम खत्री, आशुतोष जोशी, जगदीश भट्ट, मनीष डिमरी, वीरेंद्र दरियाल, जगदीश कलौनी आदि मौजूद थे।