{"_id":"59dfa3a24f1c1b70548b70ec","slug":"11507828642-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारे ताबड़तोड़ छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारे ताबड़तोड़ छापे
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को वड्डा, कासनी, भड़कटिया, विण, तिलढुकरी एवं कुमौड़ में मिठाइयों और परचून की दुकान में छापे मारे।
इस दौरान 80 किलोग्राम मिठाई नष्ट की गई। साथ ही कोल्डड्रिंक, चिप्स, नमकीन के ओवरडेट पैकेट नष्ट किए गए। टीम ने वड्डा में मावा, बर्फी और छेना का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए रुद्रपुर भेज दिया है। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वह सफाई का ध्यान रखें और बासी पदार्थ की बिक्री न करें।
दिवाली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन दिनों चेकिंग अभियान चला रखा है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आरएस कठायत ने बताया कि दिवाली तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मिलावटी सामग्री बेचने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार भी थे। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के छापों से व्यापारियों में हड़कंप मचा है।