फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बिषाड़ और जौरासी में हुआ रामजन्म

बिषाड़ और जौरासी में हुआ रामजन्म

Thu, 05 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बिषाड़ और जौरासी में हुआ रामजन्म
पिथौरागढ़/थल/गंगोलीहाट/गणाईगंगोली। जिला मुख्यालय के नजदीक बिषाड़ और जौरासी में रामलीला शुरू हो गई है। वड्डा में वनवास की लीला का मंचन किया गया। थल में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई है। गंगोलीहाट की रामलीला में समुद्र में सेतु बांधने से अंगद-रावण संवाद तक की रामलीला दिखाई गई। बेड़ीनाग में कुंभकरण वध और गणाईगंगोली में अंगद-रावण संवाद की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन


बिषाड़ में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता जन्म के अलावा रावण, विभीषण, कुंभकरण की तपस्या की लीला का मंचन किया गया। अमित भट्ट के संगीत में सौरभ भट्ट ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी। हंसा दत्त भट्ट की अध्यक्षता और दामोदर भट्ट के संगीत निर्देशन में रामलीला का मंचन हो रहा है। जौरासी की रामलीला का उद्घाटन जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डा. लाल सिंह बोरा ने किया। डा. बोरा ने रामलीला संचालन के लिए 10101 रुपये दिए। पहले दिन नटी-सूत्रधार संवाद, रावण, विभीषण, कुंभकरण के वरदान मांगने से रामजन्म तक की लीला हुई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तेज सिंह बोरा ने बताया कि जौरासी में वर्ष 1968 से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। वक्ता प्रबंधक लीलाधर उप्रेती, व्यवस्थापक खड़क सिंह बोरा ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


वहीं, राम राज्याभिषेक के साथ थल की रामलीला संपन्न हो गई है। मुख्य अतिथि विधायक मीना गंगोला ने मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपये दिए। समापन पर इनामी योजना का लक्की-ड्रा निकाला गया। प्रथम पुरस्कार स्कूटी थल के अंश सूर्यवंशी के नाम निकली। दूसरा पुरस्कार एलईडी पमतोड़ी के पवन मेहता, तीसरा पुरस्कार वाशिंग मशीन हजेती की नीलम राठौर, चौथा पुरस्कार मोबाइल फोन बुंगाछीना के धीरज बसेड़ा, पांचवां इनाम साइकिल दाफिलागांव के दीवान गोकवाल, छठा पुरस्कार पंखा रानीखेत गांव के राजू बिष्ट को मिला। 15 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। विशिष्ट अतिथि गोकुल गंगोला, हरीश चुफाल, नंदन बाफिला, चंदन कोश्यारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष देवराज सत्याल, व्यवस्थापक दिनेश पाठक, महामंत्री मनोज गोस्वामी, उपाध्यक्ष केजी पंत, कोषाध्यक्ष प्रवीण जंगपांगी, संरक्षक गंगा सिंह मेहता ने आभार जताया। गणाईगंगोली की रामलीला में अंगद-रावण के बीच रोचक संवाद हुआ। हास्य कलाकार धरम सिंह नेगी की हास्यकला पर लोग लोटपोट हो गए। लोक गायिका तारा पथनी ने कई लोकगीत सुनाए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, विशिष्ट अतिथि महेश डसीला थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed