{"_id":"5c211e6abdec2256986d2284","slug":"111545674346-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिफाइड एरिया को जौलजीबी करने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिफाइड एरिया को जौलजीबी करने पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की हाट गांव में बैठक हुई। इसमें नोटिफाइड एरिया को पुन: जौलजीबी करने पर चर्चा की गई। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भारत के अंतिम तहसील धारचूला में बढ़ती बाहरी लोगों की संख्या पर चिंता जताई गई। नोटिफाइड एरिया को फिर से जौलजीबी करने को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का संकल्प लिया गया।
धारचूला विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में बाहरी लोगों की संख्या बढ़ रही है। इससे स्थानीय लोगों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के कारण वह क्षेत्र से जा रहे हैं। कहा कि हिंदू युवा वाहिनी शीघ्र ही क्षेत्र में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाकर नोटिफाइड एरिया को पूर्व की भांति करने की मांग देश के गृहमंत्री से करेगी।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह धामी, उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट, किरण चंद, अनिल सिंह, वीरेंद्र सिंह, जय सिंह, कै.नारायण सिंह, हयात राम टम्टा, जितेंद्र सिंह सोनार, जगत सिंह गंडी आदि थे। ब्यूरो