फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   दिवाली के बाद आएगी निकाय प्रचार में तेजी

दिवाली के बाद आएगी निकाय प्रचार में तेजी

Mon, 05 Nov 2018 10:26 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
दिवाली के बाद आएगी निकाय प्रचार में तेजी
पिथौरागढ़। भाजपा और कांग्रेस ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अब बड़े नेताओं को भी जनसभाओं के जरिए चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। दोनों ही दल दीपावली के बाद बड़ी जनसभाएं करने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल यहां आ सकते हैं तो भाजपा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रकाश पंत पर भरोसा जता रही है।
विज्ञापन

सीमांत जिले में नगरपालिका की तीन और नगरपंचायत की दो सीटें हैं। पिथौरागढ़ नगरपालिका सीट से भाजपा ने राजेंद्र सिंह रावत और कांग्रेस ने जगत सिंह खाती को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही प्रत्याशी समर्थकों के साथ सुबह से ही मतदाताओं की चौखट पर दस्तक दे रहे हैं। वह भरोसा तो सभी प्रत्याशियों को दे रहा है। भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा और वित्त मंत्री प्रकाश पंत दीपावली के बाद जन सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया ने बताया कि अभी जन सभाओं की तिथि तय नहीं हुई है लेकिन दिवाली के बाद बड़े नेताओं का प्रचार आना तय है।
विज्ञापन

इसी तरह, कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह खाती के समर्थन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल प्रचार में उतर सकते हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल अन्य नामों को भी टटोला जा रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रचार के लिए शीर्ष नेतृत्व से बात की गई है। यह जल्द ही तय किया जाएगा कि यहां प्रचार में कौन कौन शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




छोटे चुनाव को बड़े नेताओं के जरिए जीतने की भी कोशिश
कांग्रेस और भाजपा दीपावली के बाद स्टार प्रचारकों को उतारेंगे मैदान में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed