{"_id":"5b9013fb867a557fe1120da6","slug":"111536168955-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्टामानू में हेमंत गुरुजी देंगे शिव वंदना की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोस्टामानू में हेमंत गुरुजी देंगे शिव वंदना की प्रस्तुति
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। 12 सितंबर से होने वाले चार दिनी मोस्टामानू मेला/महोत्सव में इस बार कथक सम्राट बिरजू महाराज के शिष्य पंडित हेमंत गुरुजी शिव वंदना की प्रस्तुति देंगे। संस्कृति विभाग के सौजन्य से कई सांस्कृतिक दल अपने फन का जलवा बिखेरेंगे। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने मोस्टामानू मेले में हरसंभव सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया है।
मोस्टामानू में हुई बैठक में मेले के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। बताया गया कि महोत्सव में स्थानीय लोक कलाकारों को पूरा मौका दिया जाएगा। विण विकासखंड के स्कूलों के विद्यार्थियों की बोली-भाषा पर आधारित नृत्य-गीत प्रतियोगिता होगी। पहले स्थान पर रहने वाले विद्यालय को 15000 रुपये एवं स्वर्ण पदक, दूसरे स्थान पर रहने वाले विद्यालय को 10000 रुपये एवं रजत पदक, तीसरे स्थान पर रहने वाले स्कूल को 5000 रुपये नकद एवं कांस्य पदक दिया जाएगा। जनार्दन उप्रेती जन्नू दा की ओर से ऐण-काथ प्रतियोगिता की जाएगी।
महोत्सव समिति के संरक्षक भूपेश पंत के प्रयासों से इस बार स्थानीय उत्पादों, हथकरघा स्टाल लगाए जा रहे हैं। मेले के दौरान स्वास्थ्य कैंप भी लगेगा। वॉलीबाल प्रतियोगिता भी होगी। समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व जिपं अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा, अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट ने बताया कि बाहर से आने वाले व्यापारियों से किसी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाएगा।