{"_id":"5b8ec84d867a55485b30db79","slug":"111536084045-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी, टनकपुर सड़क रही बंद, गिनीबैंड में ट्रक फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी, टनकपुर सड़क रही बंद, गिनीबैंड में ट्रक फंसा
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/नाचनी। थल-मुनस्यारी सड़क रातीगाड़ और बनिक के पास मार्ग मंगलवार को कई घंटे तक बंद रहा। गिनीबैंड में ट्रक फंसने से यातायात बाधित रहा। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच घाट के पास बोल्डर गिरने से सुबह चार घंटे तक बंद रहा।
थल-मुनस्यारी मार्ग रातभर से रातीगाड़ में बंद था। सुबह सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को कई घंटे तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। रातीगाड़ के पास सुबह करीब 9 बजे यातायात बहाल हुआ। रातीगाड़ में पहाड़ी लगातार खिसक रही है। रोज सुबह मलबा सड़क पर गिरा रहता है। सड़क के निचले हिस्से को रामगंगा नदी काट रही है। बनिक के पास सड़क मध्य रात्रि से बंद थी।
मंगलवार दोपहर सवा दो बजे सड़क से मलबा हटाया जा सका। बनिक पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। खतरा बना हुआ है। मंगलवार की दोपहर गिनीबैंड के पास एक एक ट्रक मलबे में फंस गया। ट्रक फंसने से यातायात बाधित हो गया। समाचार लिखे जाने तक ट्रक को नहीं निकाला जा सका था।