{"_id":"5b3e69624f1c1bc4248b4a8c","slug":"111530816866-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"34वें दिन भी आंदोलन में डटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34वें दिन भी आंदोलन में डटे लोग
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली से पाभें के लिए स्वीकृत 7.2 किमी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन 34वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को राजेंद्र महरा और भूपेश कोठारी क्रमिक अनशन में बैठे हैं।
अनशन स्थल पर लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी ने कहा कि सड़क 2013 में स्वीकृत हो गई थी, वर्ष 2016 में सड़क के टेंडर लगाए दिए गए। तीन दिन पहले सड़क वन मुक्त हो गई लेकिन सड़क का काम शुरू नहीं किया जा रहा है। कहा कि सड़क का काम शुरु होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संघर्ष समिति के संरक्षक पुष्कर भंडारी, हरगोविंद महरा, उपाध्यक्ष पूरन सिंह ने कहा कि सड़क वन मुक्त होने के बाद भी पीएमजीएसवाई का डिवीजन हरकत में नहीं आ रहा है। पेड़ों का छपान कर तुरंत सड़क का निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए। आंदोलन के समर्थन में विशन भंडारी, विनोद भंडारी, शेखर चंद्र उप्रेती, तुला महरा, ठाकुर महरा, डिगर सिंह, प्रताप सिंह, चंद्र सिंह आदि ने धरना दिया।